पूर्णिया के 14 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन पर रोक :-

पूर्णिया:- अंत्योदय योजना के लाभुकों का सौ फीसदी सत्यापन नहीं करना जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को मंहगा पड़ा है। लाभुकों का सत्यापन नहीं करने वाले जिले के सभी चौदह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के वेतन पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। डीएम ने इस संबंध में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से इस बात का स्पष्टीकरण भी पूछा है की क्यों नहीं लापरवाही के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पूर्णिया जिले में अंत्योदय योजना के 65 हजार लाभुक है। इन सभी लाभुकों का सत्यापन कर आधार कार्ड से लिंक किया जाना है। मगर लगातार जिलाधिकारी के निर्देश बाद भी महज 66 फीसदी लाभुकों का ही सत्यापन हो पाया है। लाभुकों के सत्यापन में सबसे खराब स्थिति धमदाहा अनुमंडल के प्रखंड भवानीपुर, बीकोठी, रुपौली एवं धमदाहा प्रखंड की है तो जिले में सबसे बेहतर स्थिति बायसी अनुमंडल के प्रखंड वैसा, अमौर, डगरूआ एवं बायसी प्रखंड की है। यहां अस्सी फीसदी लाभुकों का सत्यापन किया जा चुका है। अंत्योदय योजना के लाभुको का सौ फीसदी सत्यापन किए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने कई बार सख्त हिदायत भी दी, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं होने पर उनके वेतन रोकने का आदेश डीएम ने दिया है।

               LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post