डीएलएड की परीक्षा में शामिल हुए?????


पूर्णिया: डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा जिला स्कूल केंद्र पर चल रही है। मंगलवार को दूसरे दिन की परीक्षा हुई। परीक्षा में 448 परीक्षार्थी शामिल हुए और चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पाली में हुई। प्रथम पाली पूर्वाह्नन 10 से एक बजे और द्वितीय पाली अपराह्न दो से पांच बजे तक हुई। प्रथम पाली में 276 परीक्षार्थी में 272 शामिल हुआ और चार अनुपस्थित रहे। इसमें अंग्रेजी शिक्षण विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में सभी 176 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें पर्यावरण शिक्षण की परीक्षा हुई। अगली परीक्षा आठ नवंबर को होगी। जिला स्कूल के केंद्राधीक्षक नवल किशोर साह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
Local News Group(स्थानीय समाचार समूह)

Post a Comment

Previous Post Next Post