देश की अर्थव्यवस्था के इतिहास में आठ नवंबर का दिन खास दिन के तौर पर दर्ज है. दो साल पहले आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात आठ बजे दूरदर्शन के जरिए देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया. नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई।
इससे कुछ दिन पुरे देश में अफरातफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं. बाद में 500 और 2000 के नये नोट जारी किए गए. सरकार ने ऐलान किया कि उसने देश में मौजूद काले धन और नकली मुद्रा की समस्या को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है. देश में इससे पहले 16 जनवरी 1978 को जनता पार्टी की गठबंधन सरकार ने भी इन्हीं कारणों से 1000, 5000 और 10,000 रुपये के नोटों का विमुद्रीकरण किया था।
नोटबंदी को 2 साल पूरा होने पर घेराव
11 बजे रिजर्व बैंक आफ इंडिया का कांग्रेसी करेंगे घेराव। नोटबंदी के 2 साल पूरे होने पर कल कांग्रेस करेगी देशभर में प्रदर्शन। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन धरना। पटना में गर्दनीबाग में होगा धरना। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा बैठेंगे धरना पर. प्रेमचंद्र मिश्रा का बयान- नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था चरमराई।