किशनगंज। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगर पंचायत को भी ओडीएफ करे की कवायद तेज हो चुकी है। खुले में शौच मुक्त अभियान की सफलता को लेकर नगर पंचायत ने कमर कस ली है। कुल 18 वार्डों में 6270 शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी 6270 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त की राशि 7500 रुपये उनके खाते के जरिये भुगतान किया जा चुका है। शौचालय निर्माण के साथ ही लाभार्थी को शेष राशि 4500 रुपये भी उनके खाते के जरिये भुगतान कर दिया जाएगा।