दीपावली को लेकर बाजार हुए गुलजार


बैसा(पूर्णिया): धनतेरस की खरीदारी के बाद अब बाजारों में दीपों का पर्व दीपावली की खरीदारी करने हेतु रौटा, मलोपाड़ा आदि बाजारों में लोगों की काफी चहल-पहल देखी जा रही है। वहीं लोगों के द्वारा रंग-बिरंगी लाइट, पटाखे मिठाइया कपड़े आदि की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं कम लागत के कारण चाइनीज सामानों की खरीदारी लोग वृहद पैमाने पर कर रहे हैं। वहीं पटाखे जलाने को लेकर दीपावली के दिन शाम के 8 से 10 बजे के बीच का समय होने के कारण लोग पटाखे खरीदने से परहेज करते हुए नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post