बिहार: अवैध आयुर्वेदिक दवा फैक्ट्री में छापा,


बिहार:- औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार पुलिस के सहयोग मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाना अंतर्गत कुकरा गांव में अवैध रूप से आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की जिस में 10 लाख की मेडिसन जब्त । किराए के मकान में वर्षों से बिना लाइसेंस के चल रही फैक्ट्री पर कार्रवाई के बाद गोदाम में छापेमारी की। दोनों स्थानों से करीब दस लाख रुपए के दो ट्रैक्टर चंदा आयुर्वेदिक फार्मेसी नामक दवा जब्त की गई। फैक्ट्री से उपकरण जब्त कर लिए गए। फैक्ट्री का संचालक जहानाबाद नगर थान क्षेत्र के बड़ी संगत मुहल्ले का सिकंदर कुमार भाग निकला। इस मामले में बुनियादगंज थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post