शिक्षक लगाएंगे स्मार्ट क्लास, जानिए किस एप के जरिए पढ़ाई करेंगे छात्र :-


किशनगंज :- मैट्रिक (कक्षा दसवीं) में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में गुणात्मक सुधार लाने के लिए एजुकेशन एप लांच करने की कवायद जोर-शोर से चल रही है। इसके लिए उत्क्रमित हाई स्कूल, हाई स्कूल और प्लस टू विद्यालयों में अध्यापन कार्य में लगे शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन कर जिम्मेवारी दी गई है। चयनित शिक्षक-शिक्षिकाएं कक्षा दसवीं के पाठ्रयक्रम के आधार पर प्रश्नावली के सरल व सुगम उत्तर, परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न और पाठ्यक्रम के सभी अध्याय को सुगमतापूर्वक समझ की तकनीक का विकास किया है। पहले इस एप का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के आधार पर विद्यार्थियों की राय भी ली जाएगी, ताकि एप में जरूरत के अनुरूप सुधार भी लाया जा सके।

इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय पोठिया में डीडीसी यशपाल मीणा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विषय आधारित एप याश्री से नवमीं व दशवीं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने की जानकारी दी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं से लिखित तौर पर इस एप से संबंधित फीडबैक भी लिया गया। बीईओ सौकत अली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि याश्री एप के द्वारा अब छात्र-छात्राएं कहीं भी एंड्रॉयड मोबाइल से अंग्रेजी गणित जीव विज्ञान तथा केमिस्ट्री की पढ़ाई कर सकते हैं।
                 
             LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post