खुले मैं सोच से मुक्क्त हुआ पोठिया प्रखंड, DM साहब ने दी बधाई :-

पोठिया /किशनगंज
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पोठिया प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त धोषित किया गया।प्रखंड ओडीएफ को लेकर एक भव्य समारोह का आयोजन स्थानिय प्रशासन द्वारा प्रखंड परिसर में आयोजित की गयी।इस कार्यक्रम में डीएम महेंद्र कुमार,एसपी कुमार आशीष,उप विकास आयुक्त यशपाल मीणा,जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी शामिल हुए और डीएम महेंद्र कुमार ने समारोह में आये लोगो को खुले में शौच नही जाने और शौचालय का उपयोग करने का सपथ दिलाया।
कार्यक्रम का सुभारम्भ संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित एवं आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर किया गया।इस समारोह को संबोधित करते डीएम महेंद्र कुमार ने कहा कि पोठिया वासियो दी बधाई ,उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी शौचालय लोगो ने बनाये है और प्रोत्साहन राशि अबतक नही मिल सका है उनके बैक खाते में जल्द ही राशि भेजी जाएगी।डीएम महेंद्र कुमार ने लोगो से कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और जमीन पर क्रियानिवृत करें।वही लोगो को एसपी कुमार आशीष,उप विकास आयुक्त यशपाल मीणा,अनुमंडल पदाधिकारी फिरोज अख्तर आदि ने भी संबोधित किया।इस दौरान प्रखंड प्रमुख मो जाकिर हुसैन,मुखिया,प्रखंड पशु चिकित्सक डॉ विनय कुमार भारती,महिला पर्यवेक्षिका,जिविका बीपीएम रंजीत कुमार शर्मा,विकास मित्र आदि लोगो को जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,
कार्यक्रम का मंच संचालन कृषि विभाग के सहायक अनुशंधान पदाधिकारी नंद किशोर यादव कर रहे थे।मौके पर पुलिस अधिक्षक कुमार आशीष,जिला परिषद अध्यक्ष रुकैया बेगम,पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम,उप विकास आयुक्त यशपाल मीणा,अनुमंडल पदाधिकारी फिरोज अख्तर,एडीएम रामजी प्रसाद साह,निर्देशक डीआरडीए मंजूर आलम,बीडीओ सशीम सौरभ मनी,अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह,जिला परिषद सायरा बानू,प्रखंड प्रमुख मो जाकिर हुसैन,उप प्रमुख प्रतिनिधि फजले रब,कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सतीश कुमार,प्रखंड पशु चिकित्सक डॉ विनय कुमार भारती,मुखिया नीलम सबा,रेशमा बेगम,अपसना बेगम,अबुल कासीम,मुखिया प्रतिनिधि संजय उपाध्याय,शरीफ नदाफ,अब्दुल तौआब,जमशेद आलम,मो अंजुम,सभी महिला पर्यवेक्षिका,जिविका दीदी एवं पदाधिकारी,सरपंच,वार्ड सदस्य,पंच सदस्य,जन वितरण प्रणाली के विक्रेता,आंगनबाड़ी सेविका,बीएलओ,पीएलओ,सहित विभिन्न पोठिया प्रखंड के पंचायतों से आये सैकड़ो लोग मौजूद थे।

               LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post