मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटी प्रशासन :-

किशनगंज:- आगामी छह दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी में संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी में प्रशासन जुट गई है। इसे लेकर शुक्रवार को बीडीओ शशीम सौरभ मणि, सीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, छत्तरगाछ ओपी प्रभारी पृथ्वी पासवान व अर्राबाड़ी ओपी प्रभारी रामस्वरुप कुमार ने अभियान चला कर कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी के गेट के सामने अवैध रूप से बने सात दुकानों को खाली कराया। मौके संबंधित राजस्व कर्मचारी अरुण सरकार ने बताया कि कृषि कालेज अर्राबाड़ी के सामने मौजा अर्राबाड़ी थाना नंबर 176 खाता नंबर 255 सड़क की जमीन पर तजम्मूल हुसैन, मजहरुल हक़, तफेजूल, साहिदुर्रहमान, जमीरउद्दीन, तालिम, अलीम तथा तस्लीम आदि अवैध रूप से कलाम कृषि कालेज के सड़क किनारे अपना दुकान बना लिया था। जिसे बीडीओ व सीओ की उपस्थिति में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान मनरेगा पीओ सतीश कुमार भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने लिया कृषि कॉलेज का जायजा

किशनगंज। आगामी छह दिसंबर को डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सीएम कार्यक्रम की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं हो, इसकी निगरानी स्वयं डीएम कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को डीएम महेंद्र कुमार, एसडीएम फिरोज अख्तर, एसडीओ डॉ. अखिलेश कुमार डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी पहुंचे व संभावित कार्यक्रम को लेकर सभा स्थल व हेलीपैड ग्राउंड का जायजा लिया। इस दौरान कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर भवन निर्माण निगम के एजीएम भानू प्रताप व कॉलेज के प्राचार्य यूएस जायसवाल के साथ विचार विमर्श करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कॉलेज कर्मी मौजूद थे।

              LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post