हत्या आरोपित आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार :-

किशनगंज : शहर से सटे बंगाल की दालकोला पुलिस ने हत्या मामले के तीन आरेापित को आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार की। इस आशय की जानकारी देते हुए उत्तर दिनाजपुर एसपी सुमित कुमार ने बताया कि गत 26 सितंबर को हेमेनपुर, दालकोला निवासी लतीफुर्रहमान की हत्या कर दी गई थी। शव गांव के ही पोखर किनारे बरामद किया गया था। इलाके के रसूखदार व्यक्ति की हत्या के बाद पुलिस पर अपराधियों की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ने लगा था। इस बीच मामले की जांच कर रही पुलिस को अपराधियों के आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में छिपे होने की जानकारी मिली। दालकोला थाना में तैनात एसआई संजय कुमार के नेतृत्व में विजयवाड़ा पहुंची पुलिस ने दुल्लुर थाना क्षेत्र से आरोपित इसराइल, मजहरुल और मिन्हाज को गिरफ्तार की। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के उपरांत जेल भेजा जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post