माननीय विधायक सह पूर्व मंत्री जनाब अल्हाज़ अब्दुल जलील मस्तान साहेब द्वारा बिहार कांग्रेस प्रभारी श्री राजेश लिलोठिया के सामने वर्तमान कांग्रेस सांसद का रिपोर्ट कार्ड दिखाना यकीनन एक हिम्मत और सच्चाई की बात है इसमें कोई दो राय नहीं की कांग्रेस पार्टी ने कभी इस सन्दर्भ मैं ज़मीनी हकीकत का या अपने पार्टी द्वारा समर्थित और कामयाब पर्तिनिधियों का सर्वेक्षण नहीं करवाया होगा वरना स्तिथि इतना गंभीर नहीं होता !
वैसे विधायक अब्दुल जलील मस्तान साहेब सांसद महोदय से पार्टी मैं बहुत सीनियर रुतबा रखते हैं और लगातार पार्टी से बने हुए हैं सिर्फ कुछ सालों को छोड़कर तब मौलाना असरारुल हक साहेब अलग अलग पार्टी एवं चिन्ह से खुद को सांसद के लिए आजमाते रहे और अंत मैं कांग्रेस के टिकट पर 2009 मैं कामयाबी मिली !
अब जब 2019 का चुनाव सामने है और कांग्रेस पार्टी के सबसे वरिष्ठ एवं अनुभवी विधायक ही खुद अपने पार्टी के सांसद का रिपोर्ट कार्ड पार्टी के आला अधिकारी को बताते हैं और एक सभा करने की चेतावनी देते हैं तो यह यकीनन आम आदमी के लिए ख़ुशी की बात हो सकती है क्यूंकि आम तौर पर ऐसा किसी पार्टी पक्ष मैं नहीं बल्कि अब तो विपक्ष मैं भी नहीं होता दिखाई देता है !
खैर जनाब अब्दुल जलील मस्तान साहेब द्वारा इस बात को पार्टी अधिकारी को बताना यहाँ के लोगों मैं परिवर्तन की लहर का यकीन दिलाना और प्रतिनिधि को प्रतिनिधि द्वारा कार्यों का सबूत दिखाना अपने आप मैं एक बदलाव का प्रतीक है और यह प्रतीक आम आदमी के जागरूकता की निशानी है इसके लिए हम सभी विधायक जनाब अल्हाज अब्दुल जलील मस्तान साहेब के बयानों का समर्थन करते हैं !
बदलाव की लहर सिर्फ सांसद तक ही नहीं बल्कि पंचायत स्तरीय से लेकर प्रखंड स्तर तक और प्रखंड से लेकर विधानसभा तक चलनी चाहिए !
पुराने बोतल मैं नई शराब अब नहीं चलने वाली क्यूंकि कानून मैं तरीका बदलने से दफा नहीं बदलती !
Tags:
Bihar