बिहार के सीवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 लोग घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया. इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने सड़क दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक हादसा मैरवा मुख्य मार्ग पर हुआ है. कहा जा रहा है कि सभी लोग गुरु पूर्णिमा पर पिकअप से दरौली घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे. इस दौरान जीरादेई मोड़ के पास कुछ लोग पिकअप से उतर कर शौच करने लगे. तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार टैंकर ने लोगों को कुचल दिया. इस दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए.
LOCAL NEWS GROUP
Tags:
Bihar