किशनगंज। समारोह आयोजित कर गुरूवार को चीकाबाड़ी पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया। इस तरह से चीकाबाड़ी पंचायत खुले में शौच मुक्त प्रखंड का आठवां पंचायत बन गया। मुखिया नजमुन निशा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में बीडीओ जुलफ्फेकार आदिल ने कहा कि ओडीएफ को लेकर प्रखंड वासी जिस प्रकार उत्साहित व जागरूकता दिखाते हुए शौचालय निर्माण करने में जुटे हुए हैं। ऐसा लगता है कि बहुत जल्द ही बहादुरगंज प्रखंड को ओडीएफ घोषित हो जाएगा। बीडीओ ने कहा कि चीकाबाड़ी पंचायत के लोग जिस उत्साह व उमंग के साथ अपने घरों में शौचालय निर्माण करवाया है वह इसके लिए बधाई के पात्र हैं।