दिघलबैंक:- प्रखण्ड के सीमावर्ती कुछ गांव यथा डोरिया, बिहारटोला,कामत,पाचगाच्ची,टेलीभीठा,आदि में बसे लोगों के साथ आजकल अजीब सा वाकया घटित हो रहा है।दिन में कोरोना के कहर से घर दुबके रहने के बाद जब रात अपने ढलान पर होती है तो एक और डर लोगों का पीछा करता है।वह डर गजराज के आगमन को लेकर बना रहता है।जैसा कि आप सब जानते ही होंगे कि पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का जत्था इन इलाको को अपने मनपसंद चारागाह के रूप में पसन्द कर चुका है।जिसके परिणामस्वरूप पिछले दिनों ही एक व्यक्ति की मौत इनके चपेट में आने से हो गई थी।
इसी क्रम में बीती रात भी धनतोला पंचायत स्थित वार्ड-14 में गजराजो ने जमकर पिकनिक मनाया है।बता दें कि बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच 11 हाथियों के झुंड में से 3 से 4 हाथियों ने इंद्र ठाकुर के घर पर धावा बोला।जहां उन्होंने एक कच्चे घर को ध्वस्त करते हुए बखारी में रखे धान पर अपनी जीभे साफ की।इस बीच ग्रामीणों ने एक दूसरे को जगाते हुए ढोल,टिन,थाली व शंखनाद करते हुए उन्हें पलायित करने का विफल प्रयास किया। इस बीच कुछ ग्रामीण कानाफूसी करते सुने गए कि दिन में कोरोना और रात में हाथी का डर।जाए तो जाए कहाँ। इस बीच काफी जद्दोजहद के बाद रात 4 बजे अपना पेट भरने के बाद झुंड सहित हाथियों ने मकई खेत होकर अपने भारीभरकम पैरों तले मकई की फसलों को रौंदते हुए डोरिया गावँ की और प्रस्थान किया।जहां झुंड ने केला की फ़सलो पर भी सफाई की।फिलहाल यहां के मौजूदा हालात यही सबूत दे रहे हैं कि इन क्षेत्रों में रहना किसी चुनौती से कम नहीं।
Tags:
Dighalbank

9955287508
ReplyDeleteशानदार,,,,
ReplyDelete