पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग के बागेश्वरी स्थान के समीप सड़क पर शुक्रवार की देर रात्रि एक महिला का शव बरामद किया गया। शव की पहचान मुफसिल थाना क्षेत्र के लालबाड़ी गांव के प्रमोद दास की पत्नी 40वर्षीय जुली देवी के रूप में हुई। खबर मिलते ही परिजन पहुंचे। महिला को उठा कर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शव का दाह संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने सदर व मुफसिल थाने में जानकारी नहीं दी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। घटना के संबंध में मृतका की सास सोमिया देवी ने बताया कि जूली देवी गांव की विभा चौधरी एवं खुश्कीबाग निवासी गीता देवी के साथ रसोइया का काम करने के लिए शनिमंदिर गुलाबबाग गई थी। रात्रि लगभग 9:30 बजे एक युवक मेरे घर पर आया और बताया कि जूली देवी का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और जूली देवी को उठाकर सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम एवं पुलिस में मामला नहीं दर्ज कराने के संबंध में पूछे जाने पर परिजनों ने बताया कि हमलोग बिना देखे किसके ऊपर में मामला दर्ज कराएंगे। इसलिए हम लोगों ने न तो पुलिस ने मामला दर्ज कराया नो ही पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। शव को देखने से पता चल रहा था कि एक्सीडेंट नहीं महिला को गला दबाकर मारा गया है। वहीं मुफसिल थानाध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है, जानकारी मिलती तो कार्रवाई की जाती।
Tags:
Bihar
So sad
ReplyDeleteSad
ReplyDelete