जून महीने में इतने दिन रहेंगी बैंकों में छुट्टियां, यहां देखें RBI की ओर से जारी लिस्ट..!!


अगर आपको बैंक का कोई भी काम करना है तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है. ऐसा इसलिए क्योंकि RBI की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार जून में बैंक 6 दिन बंद रहेंगे. बता दें कि इन 6 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं. इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए. आइए जानते हैं जून महीने में कितने दिन और कब बैंक बंद रहेंगे. 

⬛ 5 जून- ईद-उल-फितर. इस दिन सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

⬛6 जून- महाराणा प्रताप जयंती. इस दिन हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

⬛8 जून- दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

 15 जून- राजा संक्रांति. इस दिन ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे.

⬛15 जून- वाईएमए डे. इस दिन मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.

⬛17 जून- सागा दावा. इस दिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे

⬛ 22 जून- चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

इन त्योहारों पर राज्यों के बैंक बंद रहेंगे

रेमना नी-मिजोरम में मुख्य रूप से इसे मनाया जाता है. दरअसल, 30 जून 1986 को केंद्र सरकार और पूर्व भूमिगत मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के बीच 'मिजोरम शांति समझौता' पर हस्ताक्षर किए गए थे. तभी से हर साल मिजोरम में इसकी वर्षगांठ मनाई जाती है.

पहीली राजा-ये त्योहार मुख्य रूप से ओडिशा में मनाया जाता है. इस दिन ओडिशा के बैंक बंद रहेंगे.

राजा या मिथुन संक्राति-ये त्योहार भी ओडिशा के लोग मनाते हैं. ये तीन दिन चलने वाला त्योहार है.

गुरु अरजन देव शहीदी दिवस-सिख समुदाय के लोग इस गुरुद्वारों में जाते हैं. इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन होता है जिसके बाद लंगर का आयोजन कराया जाता है.

संत गुरु कबीर जयंती-संत कबीर दास हमारे देश बहरत के महान संत थे. कबीर जयंती उनके जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है.

खरची पूजा-ये त्योहार खासतौर पर त्रिपुरा के लोग मनाते हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post