अल्लाह इस ईद-उल-फितर (मीठी ईद) पर आप सभी को समृद्धि व खुशियों की सौगात दें!!
ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसानों की दूरियां,
ईद है खुदा का एक नायाब तबारक,
हम भी कहते हैं आपको ईद मुबारक।
इसलिए मनाया जाता है, ईद-उल-फितर :-
मुस्लिम समुदाय के लोग एक माह का पवित्र रमजान महिने खत्म होने के बाद एक मज़हबी ख़ुशी के त्यौहार के रूप में मीठी ईद या ईद उल-फितर मनाते हैं। यह इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। मीठी ईद या ईद उल-फितर को लेकर माना जाता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में विजय हासिल की थी। इस जीत की खुशी में सबका मुंह मीठा करवाया गया था, आगे चलकर इसी दिन को मीठी ईद या ईद उल-फितर कहा जाता है। पहली ईद उल-फितर 624 ईस्वी में मनाई गई थी।
Tags:
Special Day's

ईद मुबारक आप सभी को..!!
ReplyDelete