जेडीयू झारखंड समेत चार राज्यों में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. रविवार को पटना में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस बात पर मुहर लगी. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी ने फैसला किया है कि आने वाले दिनों में 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी.
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि जदयू झारखंड के अलावा हरियाणा ,दिल्ली और जम्मू कश्मीर में अकेले दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. इस बैठक को लेकर शुरू से ही माना जा रहा था कि पार्टी औपचारिक रूप से झारखंड चुनाव लड़ने का फैसला ले सकती है लेकिन तीन अन्य राज्यों में अकेल चुनाव लड़ने का फैसला लेकर नीतीश ने एक साथ अपने सहयोगियों और विरोधियों दोनों को चौका दिया है....
Tags:
Bihar
