केंद्र में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाली धारा 370 को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है. इस बीच एनडीए की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने धारा 370 पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. जेडीयू ने कहा कि अगर बीजेपी धारा 370 खत्म करती है, तो जेडीयू एनडीए में रहते हुए इसका विरोध करेगी.
बता दें, रविवार को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. यह बैठक नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में प्रशांत किशोर, केसी त्यागी, संजय झा सहित जेडीयू के कई नेता शामिल हुए....!!
Tags:
Bihar
