पिछले कुछ सालों में बैटरी वाटर की डिमांड लगातार बढ़ रही है. वाहनों और इन्वर्टर में लगी बैटरियों में कुछ महीनों के अंतराल में पानी डालने की जरूरत होती है. यह पानी अलग तरह का होता है. यह Battery Water AutoMobile Market के अलावा लगभग हर रेसिडेंशियल Market में बिकता है. अगर आप भी कोई ऐसा Business शुरू करना चाहते हैं, जिसे लगाने में ज्यादा पैसा खर्च नहीं होता तो आप बैटरी वाटर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा सकते हैं.पिछले कुछ सालों में बैटरी वाटर की डिमांड लगातार बढ़ रही है. वाहनों और इन्वर्टर में लगी बैटरियों में कुछ महीनों के अंतराल में पानी डालने की जरूरत होती है. यह पानी अलग तरह का होता है. यह बैटरी वाटर ऑटोमोबाइल मार्केट के अलावा लगभग हर रेसिडेंशियल मार्केट में बिकता है. अगर आप भी कोई ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जिसे लगाने में ज्यादा पैसा खर्च नहीं होता तो आप बैटरी वाटर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगा सकते हैं।
खुद के लगाएं 50 हजार रुपये:-
प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम के तहत इस कारोबार को शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी. अगर आपके पास सिर्फ 50 हजार रुपये हैं तो आप बैटरी वाटर प्लांट लगा सकते हैं, क्योंकि इस पूरे प्रोजेक्ट की कॉस्ट 4.70 लाख रुपये है. इसके लिए 90 फीसदी लोन केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है।
इतनी होगी कमाई:-
प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद एक साल के दौरान आपको लगभग 9 लाख रुपये के रॉ-मैटेरियल की जरूरत पड़ेगी. इस तरह आपकी कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन 14.70 लाख रुपये हो जाएगी. एक साल में आप 250 किलो लीटर बैटरी वाटर का प्रोडक्शन करेगा और इसे बेचकर आपको 16 लाख रुपये मिलेंगे. इस आपको लगभग 1.29 लाख रुपये की इनकम होगी।
25 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी:-
अगर आप इस प्रोग्राम के तहत लोन लेते हैं तो आपको 25 फीसदी तक सब्सिडी भी मिलती है. शहरी क्षेत्रों में 15 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र में 25 फीसदी सब्सिडी दी जाती है, जबकि स्पेश्ल कैटेगिरी के लोगों को 25 व 35 फीसदी सब्सिडी मिलती है.
Tags:
Business


Nice
ReplyDelete