अब पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा 24 घंटे और सातों दिन मिल सकती है. रिजर्व बैंक (RBI) ने हफ्ते के सभी सात दिनों और 24 घंटे ऑनलाइन फंड ट्रांसफर का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) के जरिए यह सुविधा मिलेगी. RBI ने यह प्रस्ताव पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स इन इंडिया : Vision 2019-2021 दस्तावेज में किया है. यही नहीं, RBI रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RGTS) में ग्राहक लेनदेन के लिए उद्योग की तैयारियों और ग्राहक की मांग के आधार पर विस्तार करने की संभावना की भी जांच करेगा
सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक सर्विस!
फिलहाल, NEFT में रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और बैंक हॉलिडे पर भी आप ये ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं. कामकाजी दिनों में फंड ट्रांसफर के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक ही किया जा सकता है. इसके अलावा कामकाजी शनिवार को इसका वक्त सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक ही रहता है. ऑनलाइन RGTS ट्रांजैक्शन का वक्त और भी कम है. फिलहाल इसके जरिए शाम 4 बजे तक ही पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं. हालांकि बता दें कि ट्रांजैक्शन का समय हर बैंक में अलग-अलग हो सकता है
IMPS करता है, 24x7 काम!फिलहाल, NEFT में रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और बैंक हॉलिडे पर भी आप ये ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं. कामकाजी दिनों में फंड ट्रांसफर के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक ही किया जा सकता है. इसके अलावा कामकाजी शनिवार को इसका वक्त सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक ही रहता है. ऑनलाइन RGTS ट्रांजैक्शन का वक्त और भी कम है. फिलहाल इसके जरिए शाम 4 बजे तक ही पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं. हालांकि बता दें कि ट्रांजैक्शन का समय हर बैंक में अलग-अलग हो सकता है
कस्टमर ऑनलाइन IMPS सेवा के जरिए हफ्ते के सातों दिन, 24 घंटे कहीं भी फौरन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, लेकिन इसके जरिए अधिकतम 2 लाख रुपये की रकम ही ट्रांसफर की जा सकती है.
Tags:
Business


अच्छी Service है।
ReplyDeleteBest service
ReplyDelete