सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म भारत की चर्चा तो चल ही रही है। साथ ही वो दबंग 3 की भी शूटिंग कर रहे हैं। वहीं उनकी तीसरी फिल्म किक 2 भी खबरों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि सलमान की फिल्म किक 2 में ना तो दीपिका पादुकोण होंगी, ना ही दिशा पाटनी और ना ही जैकलीन।
खबर है कि किक 2 में सलमान के साथ एक नए चेहरे को लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि, किक 2 की कहानी फाइनल नहीं हुई है। कहानी फाइनल होते ही मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट को ढूढ़ने में जुट जाएंगे। बताया जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला फिल्म की फीमेल लीड के तौर पर एक नए चेहरे को मौका देने वाले हैं।
आपको बता दे कि किक 2 के बारे में ये खबर थी कि दीपिका पादुकोण फिल्म में काम करेंगी। खबर आई थी कि किक की तरह ही किक 2 में भी सलमान के साथ जैकलीन ही रोमांस करेंगी। लेकिन इस बार जैकलीन ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण भी होंगी। जैकलीन के मुकाबले दीपिरा का रोल बड़ा होगा। दीपिका ने फिल्म की स्कि्प्ट में बदलाव की मांग की थी।
Tags:
Bollywood

Nice
ReplyDelete