अगर आप Whatsapp का उपयोग करते हैं तो सावधान हो जाएं। इसके कॉलिंग फीचर में व्हाट्सएप को एक बग का पता चला है जो आपकी जानकारियां चुरा सकता है। इसलिए व्हाट्सएप ने अपने 150 करोड़ यूजर्स को एप अपडेट करने की सलाह दी है।
फेसबुक के इस एप को एक गड़बड़ी का पता चला है। इसके जरिए आपके फोन की जानकारी चुराई जा सकती है। इसे स्पाइवेयर कहते हैं। ये स्पाइवेयर आपके फोन में फोन कॉल फंक्शन के जरिए आ सकता है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये स्पाइवेर इजरायल की कंपनी एनएसओ ग्रुप ने बनाया है। इसमें व्हाट्सएप ऑडियो कॉल के जरिए बग आपके फोन में आ सकता है। ये आपके फोन में स्पाइवेयर इंस्टॉल कर देता है।
व्हाट्सएप ने कहा है कि उसको इसका पता पिछले महीने चला था। अब इसे फिक्स कर दिया है। व्हाट्सएप ने कहा है कि लोगों को अपना ऐप लेटेस्ट वर्जन से अपडेट कर लेना चाहिए। साथ ही लोगों को उनका ऑपरेटिंग सिस्टम भी लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह दी है।
मेसेजिंग ऐप्स की ओर से कहा गया है, 'हम वॉट्सऐप यूजर्स से ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स को अपना स्मार्टफोन और उसका ओएस भी अपडेट रखना चाहिए। ऐसे में जरूरी है कि फोन में मौजूद डेटा की सुरक्षा को लेकर यूजर्स भी जागरूकता दिखाएं और जल्द से जल्द ऐप को अपडेट कर लें।' सिटिजन लैब्स के रिसर्चर्स के मुताबिक वॉट्सऐप में इस गड़बड़ी का पता मई की शुरुआत में लगा, जब यूके के एक मानवाधिकार से जुड़े वकील पर एनएसओ के इस प्रोग्राम के अटैक का मामला सामने आया है।
हाल ही में एक सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स को केवल एक वॉट्सऐप कॉल करके उनके फोन के कैमरा और माइक तक को हैक किया जा सकता था और यूजर्स के ईमेल से लेकर मेसेज और लोकेशन डेटा तक पता लगाए जा सकते थे। वैसे तो वॉट्सऐप ने इसे गड़बड़ी को फिक्स कर दिया है, लेकिन अगर अबतक आपका ऐप अपडेट नहीं है तो आपके लिए यह खतरे की घंटी से कम नहीं है।
<
अगर आपके पास एंड्रायड फोन है तो गूगल के प्लेस्टोर में जाएं। Whatsapp टाइप करें। इसके बाद व्हाट्सएप पर जाकर अपना एप अपेडट कर लें। एप्पल यूजर्स भी अपने आईओएस स्टोर से ऐप अपडेट कर सकते हैं।
व्हाट्सएप को जल्दी अपडेट करें!
कंपनी ने मंगलवार को कहा कि सभी लोगों को उनके फोन पर व्हाट्सएप को जल्द से जल्द नवीनतम वर्शन पर अपडेट करना चाहिए।
व्हाट्सएप भेद्यता एक "ज़ीरो-क्लिक ज़ीरो-डे" भेद्यता है। यह आपके फ़ोन को किसी भी कार्यवाही के बिना भी इन्फेक्ट कर सकती है।
आपके लिए सबसे महत्त्वपूर्ण यह सुनिश्चित करना है कि आपके iPhone या Android उपकरणों पर ऑटो-अपडेट चालू है।
Tags:
Technology

Whatsapp: व्हाट्सएप ने अपने 150 करोड़ यूजर्स को ऐप अपेडट करने की सलाह दी है। व्हाट्एस में एक बग का पता चला है जो आपकी जानकारियां चुरा लेता है।
ReplyDeleteजल्दी Update कर ले!
मैंने whatsapp को अपडेट कर लिया है!
Deleteमैं भी Whatsapp Update कर लिया हूँ।
DeleteUpdate Now Fast......
ReplyDeleteYa, Update Fast....
Deleteजल्दी व्हाट्सएप्प अपडेट कर लीजिए।
ReplyDeleteWhatsapp update hurry up
ReplyDelete