कुख्यात अपराधकर्मी को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार।


गढ़बनैली के ड्योढ़ी कोना के पास गुप्त रूप से डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधकर्मियों में से तीन को पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ धर दबोचा एवं अन्य दो अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। रविवार की रात्रि पुलिस अधीक्षक पूर्णिया को गुप्त सूचना मिली की कसबा थाना अंतर्गत  गढ़बनैली ड्योढ़ी कोना के पास अपराधी डकैती की योजना बना रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक पूर्णिया द्वारा दिशा निर्देष देते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम सदस्यों द्वारा रात्रि समय ही धेराबंदी कर मौके पर तीन कुख्यात अपराधकर्मी को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया तथा 2 अन्य अपराधकर्मी अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post