मैट्रिक परीक्षा-2019 में सामिल हुए सभी परीक्षार्थियों के लिए एक खास जरूरी सूचना! जरूर पढ़े।


फर्जी कॉलरो से होजाए सावधान,मैट्रिक परीक्षा में बेहतर नंबर से पास व फर्सट डिविजन कराने के नाम पर फर्जी कॉलरो का चल रहा है एक बहुत बड़ा सातिराना रैकेट, जिसका ताजा खुलासा आज ही ठाकुरगंज प्रखंड के पथरिया पंचायत अंतर्गत डांगीबस्ती गावँ में हुआ हैं। ये कॉलर सबसे पहले कॉल कर परीक्षार्थी का नाम, रोल नं व पंजीयन संख्या बताकर अपना विश्वास जमा रहा हैं, और संबंधित छात्र का गणित में 27 नं  बताया जाता हैं जिसके एवज में मात्र तीन हजार(3000/-) रूपया और फर्स्ट डिविजन कराने के नाम पर 5 हजार का मांग किया जाता हैं। लेकिन दोनो के बीच मोबाईल पर बात करने के दौरान 4 रुपया रूपया में फाईनल होता जाता हैं, और पैसा (SBI) में डालने को कहा जाता हैं। जो बिल्कुल ही फर्जी हैं। इस लिए आप भी होजाए सावधान, क्योंकि आपको या आपके बच्चों को भी इसी तरह का सबज बाग दिखाकर आपको लगा सकते हैं चूना। ये खुदको बोर्ड का कर्मचारी व अपना नाम कृष्णा पॉल बता रहा हैं।
नोट :- इस तरह का कॉल आने पर आप तुरन्त प्रशासन को सूचना दें

Post a Comment

Previous Post Next Post