सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में ढेरों वॉयस बेस्ड और डेटा बेस्ड प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किया था. अब कंपनी ने अपने 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है. इस प्लान में अब ग्राहकों को 64 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. यानी कंपनी ने वैलिडिटी में 10 दिनों की बढ़ोतरी की है. पहले इसी प्लान में ग्राहकों को 54 दिनों की वैलिडिटी दी जाती थी. साथ ही कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि 349 रुपये वाले इस प्लान में अब ग्राहकों को कंपनी के एडिशनल डेटा ऑफर के तहत रोज 3.2GB डेटा भी मिलेगा. डेटा की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इसकी स्पीड 40 Kbps हो जाएगी .
◾आपको बता दें सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 2016 में लॉन्च किया था, ताकि रिलायंस जियो की एंट्री से मुकाबला किया जा सके. शुरुआत में इस प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी दी जाती थी. बाद में वैलिडिटी को घटाकर 54 दिनों तक कर दी गई थी. हालांकि एक बार फिर से इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिनों तक बढ़ाकर 64 दिन कर दिया गया है.
