मैट्रिक की परीक्षा को लेकर की बैठक, 21 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक की परीक्षाएं। मैट्रिक परीक्षा 2019 में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्देश।देखिये विद्यार्थियों के लिए क्या है, निर्देश?


पुर्णिया: कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण मैट्रिक परीक्षा के संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों शुरू कर दी है। जिले में 46 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी सभी परक्षा केन्द्राधीक्षकों की सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। जिसमें परीक्षा को लेकर दिशा व निदेश दिए जाएंगें। मैट्रिक की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हो रही है जो 28 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा में 17463 छात्र और 16991 छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन से अभी से कमर कस ली है। अनुमंडल स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है। हर अनुमंडल में एक आदर्श बालिका परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इन आदर्श बालिका केन्द्रों में उर्सलाईन कोन्वेंट, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बायसी, जेएलएम कॉलेज बनमनखी और बीएनसी इन्टर कॉलेज धमदाहा शामिल है। इन परीक्षा केन्द्रों पर सिर्फ लड़कियों की ही परीक्षा होगी। इसके अलावा जिला मुख्यालय में 31 धमदाहा में आठ बनमनखी में 3 और बायसी में 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।

21 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक की परीक्षाएं, जूता-मोजा पहनने पर रोक।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (bihar board) की माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2019 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बिहार बोर्ड के अनुसार, वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2019 का आयोजन 21 फरवरी 2019 से 28 फरवरी 2019 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए राज्य के 38 जिलों से 1660609 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में राज्यभर में बनाए गए 1418 परीक्षा केंद्रों में होगा। इस बारे में समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 1660609 परीक्षार्थियों में कुल 824888 विद्यार्थी (428273 छात्राएं व 414615 छात्र) पूरी परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में शमिल होंगे। जबकि दूसरी पाली में 817721 विद्यार्थी (408802 छात्राएं व 408919 छात्र) शामिल होंगे।

मैट्रिक परीक्षा 2019 में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए निर्देश!
★ विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने के समय से 10 मिनट पहले ही परीक्षा भवन में दाखिल होना होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे शुरू होगी। इसलिए वे निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
★ उत्तरपुस्तिका व ओएमआर उत्तर पत्रक में परीक्षार्थी का नाम, रोल नं, रोल कोड, विषय कोड, विषय का नाम, पाली आदि की जानकारी पहले ही प्रिंटेड होगी। इसलिए परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से पहले अपने नाम और विषय का मिलान करने बाद ही परीक्षा शुरू करें।
★ किसी भी परीक्षार्थी को जूता मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित होगा। चप्प्ल पहन कर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
★ परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस  आदि का प्रयोग वर्जित है।
★ उत्तर पुस्तिका में व्हाइटनर, ब्लेड, इरेजर और नाखून आदि का इस्तेमाल वर्जित है। ऐसे करने वाले विद्यार्थी का परीक्षाफल अमान्य कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post