नेपाल,बंगाल पुलिस व SSB के साथ किशनगंज पुलिस ने की समन्वय बैठक// जानिए बैठक में किन किन बातों पर चर्चा हुई?

गलगलिया,(किशनगंज):- आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के गलगलिया थाना के भांतगाँव एस.एस.बी. कैम्प में सीमावर्ती जिलों के साथ समन्वय बैठक की गई। किशनगंज एसपी श्री कुमार आशिष ने नेपाल, बंगाल के पुलिस अधिकारियों व एस.एस.बी के साथ की बैठक।

बैठक का मुख्य ऐजेंडा था।

01. अंतरजिला अवैध रूप से रुपया पैसा का आदान-प्रदान।
02. अवैध शराब की बरामदगी।
03. अवैध आग्नेयास्त्र/कारतूस की बरामदगी।
04. आसूचना तथा वांछित अपराधकर्मियो की सूची का आदान-प्रदान।
05. गिरफ्तारी आदि संबंधी कार्यवाई।
06. मानव तस्करी।
साथ ही बैठक में अपराधकर्मियों की सूची का आदान प्रदान किया गया.नेपाल के अपराधकर्मियों की सूची जो किशनगंज जिला के विभिन्न थानों के कांडो में वांछितो की सूची जारी की गई जो इस प्रकार है 01. महिला थाना कांड सं. 38/15 02. कोचाधामन थाना कांड सं. 106/17 03. कोढोबाड़ी थाना कांड सं. 99/12 04. फतेहपुर थाना कांड सं. 37/13 व 05. फतेहपुर थाना कांड सं. 02/15 वहीं किशनगंज जिला के विभिन्न थानों के कांड मे वांछित अपराधकर्मियों की सूची जारी किया गया जो इस प्रकार है 01. किशनगंज थाना कांड सं. 148/15 02. किशनगंज थाना कांड सं. 479/17 व 03. किशनगंज थाना कांड सं. 457/17 ।बैठक में मुख्य रूप से किशनगंज एसपी श्री कुमार आशिष, नेपाल के झापा जिले के एसपी श्री भीम कुमार ढकाल, इंस्पेक्टर याम कुमार श्रेष्ठ, दार्जिलिंग के रुरल डीएसपी प्रवीर मंडल, एस.एस.बी. के सेकेंड इन कमांड जी.सी. पांडेय, ठाकुरगंज अंचल निरीक्षक आफताब आलम, कुर्लीकोट थानाध्यक्ष संजय कुमार एंव गलगलिया थानाध्यक्ष मो. इकबाल उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post