अपने उपर हो रहे शोषण के खिलाफ, आज से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर रहेंगे।

पूर्णिया :- हड़ताल पर जाने से जिले के सभी प्रखंडों में इसका असर पडेगा। उक्त आश्य की जानकारी    बिहार आई टी सेवा संघ पूर्णिया प्रमंडल प्रभारी संजय मिश्रा ने दी । उन्होंने कहा कि अपने लंबित मांगों को लेकर बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन द्वारा वार्ता एवं आश्वासन के बावजूद पूर्ण नहीं करने और सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध 29 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में बिहार आईटी सहायक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अधिकारियों के वादाखिलाफी के विरुद्ध आवाज बुलंद करने एवं 29 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी के मिशन निदेशक को पत्र लिखकर मिशन द्वारा आईटी सहायकों के प्रति अपनाए गए भेदभाव से अवगत कराया गया किंतु मिशन निदेशक द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की गई जिससे राज्य भर के आइटी सहायकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों के बदौलत ही राज सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्र एवं आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नियत समय सीमा के भीतर उपलब्ध करा रही है। किंतु इनके मानदेय एवं लंबित मांगों को सरकार दरकिनार कर रही है जिससे सभी आईटी करने के मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ रही है  मिशन द्वारा विगत तीन वर्षों के कर्मियों के हित के लिए किसी प्रकार की कोई कार्य नहीं किया गया ना ही मानदेय वृद्धि की गई जबकि अन्य सभी विभागों के संविदा कर्मियों का मानदेय में दो गुणा वृद्धि की गई।  हड़ताल से प्रभावित होने वाले कार्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे आवासीय, जाति, ओबीसी,  दाखिल खारिज, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के संपत्ति का ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड करने का सारा काम आदि काम ठप रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post