रिलायंस जियो ने JioPhone और JioPhone 2 के यूज़र्स के लिए JioRail app लॉन्च किया है. इस ऐप से जियो फोन के यूज़र्स IRCTC की सर्विस का फायदा उठा सकेंगे. जियो रेल ऐप से यूज़र्स डेबिट, क्रेडिट और e-wallet के ज़रिए टिकट बुक करा सकते हैं. इसके साथ ही इसमें टिकट कैंसल करने का भी ऑप्शन दिया गया है.
JioRail ऐप में यूज़र्स के लिए PNR स्टेटस, ट्रेन की टाइमिंग, रूट, सीट अवेलेबलिटी जैसी जानकारी हासिल करने की भी सर्विस दी गई है. इसके अलावा भविष्य में आपको इस ऐप में PNR स्टेटस चेंज अलर्ट, लोकेट ट्रेन और फूड ऑर्डरिंग की भी सुविधा मिलेगी.
JioPhone यूज़र्स इस ऐप को Jio App स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें आपको तत्काल टिकट बुक करने की भी सुविधा मिलेगी. अगर किसी यूजर के पास IRCTC अकाउंट नहीं है तो इस ऐप के जरिए आप अकाउंट भी क्रिएट कर सकते हैं.
Tags:
Technology