बिहार: सीतामढ़ी स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप, आनन-फानन में ट्रेनों का परिचालन रोका।

नेपाल बॉर्डर से सटे सीतामढ़ी स्टेशन पर बम रखे जाने की सूचना पर गुरुवार की सुबह रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कंट्रोल से आनन-फानन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। इससे दरभंगा-सीतामढ़ी-बैरगनिया, सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड पर करीब पांच घंटे का ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। रक्सौल से आनंद विहार दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस और हैदराबाद एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही। इससे ट्रेन में फंसे यात्रियों के साथ-साथ प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे यात्री परेशान रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post