खुशखबरी: आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका का मानदेय 25 फीसदी बढ़ेगा।

आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के मानदेय में 25 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। समाज कल्याण मंत्री सह शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा एवं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका संघर्ष समिति के बीच उच्चस्तरीय समझौता वार्ता के बाद पिछले डेढ़ माह से जारी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की हड़ताल समाप्त हो गयी। मंगलवार को हुई इस वार्ता में राज्य सरकार ने समिति की सभी मांगों पर विचार करने का भी आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post