पटना :- बिहार एनडीए की सीटों का बंटवारा हो गया। इस पर रविवार को दिल्ली में तीनों दलों की मुहर लग गई। इसके बाद भाजपा, जदयू और लोजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान कर दिया गया। इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव पहुंचे। लंबी इंतजारी के बाद लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान और उनके बेटे जमुई सांसद चिराग पासवान पहुंचे। इसके बाद सीटों की घोषणा की गई।
दिल्ली स्थित अपने आवास पर आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने बिहार एनडीए में किस दल को कितनी सीटें मिली, इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू के खाते में 17-17 सीटें गई हैं। इसी तरह लोजपा को 6 सीटें दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रामविलास पासवान राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में एनडीए 2014 से भी अधिक सीटें लाएंगी। हालांकि कौन दल किस जगह से चुनाव लड़ेंगे, इस पर फैसला बाद में होगा। आनेवाले दिनों में और भी चुनावी रणनीति बनेगी, इसका खुलासा भी जल्द किया जाएगा।
LOCAL NEWS GROUP
Tags:
Bihar