सावधान! आज से पॉलीथिन को कह दें 'ना', नहीं तो देना पड़ सकता है भारी जुर्माना।

पूरे बिहारभर में आज यानि 23 दिसंबर(रविवार) से प्लास्टिक के थैले के इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान प्रशासन व नगर निगम प्लास्टिक थैले का उत्पादन करने वालों से लेकर इस्तेमाल करने वालों पर नजर रखेगा।
ऐसा करनेवालों के खिलाफ न केवल आर्थिक दंड लगाया जायेगा बल्कि बार-बार ऐसी गलती करने पर जेल तक की हवा खानी पड़ सकती है। व्यक्तिगत स्तर पर पॉलीथिन का इस्तेमाल करनेवाले को कम से कम 100 रुपये और बड़े पैमाने पर प्लास्टिक थैले का निर्माण से लेकर बिक्री करने व इस्तेमाल करने पर 2500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post