अब बिहार में तीन की बजाए होंगे सिर्फ दो ग्रामीण बैंक//LOCAL NEWS GROUP

नए वर्ष में बिहार में मात्र दो ग्रामीण बैंक काम करेंगे। पहला, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक और दूसरा दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक। उत्तर बिहार के 18 जिलों में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, जबकि समस्तीपुर एवं बेगूसराय सहित 20 जिलों में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक कार्य करेगा।  इससे पहले बिहार में तीन ग्रामीण बैंक थे।

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक और बिहार ग्रामीण बैंक। बिहार ग्रामीण बैंक की सभी शाखाओं का मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में विलय कर इसका नाम दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक कर दिया गया। इस संबंध में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसका गजट प्रकाशन भी कर दिया गया। नयी व्यवस्था एक जनवरी 2019 से प्रभावी होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post