वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मैसेजिंग ऐप है. प्ले स्टोर हो या ऐप्पल स्टोर दोनों ही प्लैटफॉर्म पर इसे करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया है. मगर सालों से इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे कुछ यूज़र्स के लिए WhatsApp बुरी खबर लाया है. वॉट्सऐप ने उन ऑपरेटिंग सिस्टम की लिस्ट जारी की है, जिनपर 31 दिसंबर, 2018 के बाद वॉट्सऐप सपोर्ट नहीं करेगा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जो यूज़र्स अभी भी Nokia S40 ऑपरेटिंग सिस्टम यूज़ कर रहे हैं, उनके फोन के लिए WhatsApp नए फीचर्स डेवेलप नहीं करेगा. इसके साथ ही बताया गया है कि नोकिया S40 पर काम कर रहे मोबाइल फोन पर वॉट्सऐप के कुछ फीचर्स कभी भी चलना बंद हो सकते हैं. इसके अलावा एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 और उससे पहले के ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 7 और इससे पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे iPhone पर भी 1 फरवरी, 2020 के बाद WhatsApp काम नहीं करेगा._
💐💐💐💐💐
LOCAL NEWS GROUP
Tags:
Technology