सेविका सहायिका पांच दिसंबर से ताला बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।

पूर्णिया जिले भर की सेविका सहायिका पांच दिसंबर से ताला बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर चुकी है। जिले भर के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ताला लटका रहेगा। सेविका सहायिका अपनी 15 सूत्री मांगो को लेकर 28 नवंबर को पटना के गर्दनीबाग में हजारों की संख्या मे पहुंच कर मुख्यमंत्री का घेराव किया था, एवं मांग पत्र सौपा था। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा किसी तरह का आदेश नही मिलने के कारण सेविका सहायिका पांच दिसंबर से ताला बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल जाएंगे। जिला अध्यक्ष अंजू सिंह कुशवाहा ने प्रेस जारी कर कहा है कि जिले भर की सभी सेविका सहायिका पांच दिसंबर से ताला बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान प्रखंड एवं जिला स्तरीय धारना प्रर्दशन का भी कार्यक्रम होता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अनिश्चित कालीन हड़ताल किया गया था। उस समय मुख्यमंत्री के द्वारा कहा गया था कि आपके मांगों पर जल्द ही विचार किया जाएगा।लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद बार बार उन्हे याद दिलाया गया। परन्तु कोई बात आगे नही बढ़ी। जिसको लेकर सेविका सहायिका    आगंनबाडी कर्मचारी यूनियन(एटक) के  बैनर तले ताला बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश हो गयी है।

                     LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post