नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे बच्चे व युवा :-

बैसा(पुर्णिया):- प्रखंड क्षेत्र के चौक-चौराहों पर युवाओं के साथ ही छोटे-छोटे बच्चे नशा के दूसरे साधन सनफिक्स, सुलेशन, गुटखा का जमकर इस्तेमाल कर रहे. क्षेत्र का हाल यह है कि गली-कूची व चौक चौराहों पर पान की दुकान इस तरह खुल चुकी है कि युवाओं की अपेक्षा छोटे-छोटे बच्चे इसके सेवन कर रहे हैं.   नशा के खतरनाक साधन का उपयोग बच्चे व युवा नशा के इतने गिरफ्त में चले जा रहे कि वे शराब गांजा, भांग के बदले अब पन्नी में सुलेशन व सनफिक्स गम लेकर पंपिंग करते हुए नशा (ड्रक्स) का सेवन कर रहे हैं. रुमाल या छोटे कपड़े में आयोडेक्स, थीनर, व्हाइटनर, गम को डाल कर उपयोग किया जा रहा.  प्रखंड के रौटा बाजार सहित अन्य जगहों पर इसका सेवन धड़ल्ले से किया जा रहा है. कहा जाता है कि बच्चे को जिस सांचे में ढाला जाता है बच्चे उसी के अनुकूल ढल जाते हैं. लेकिन जब बड़े ही नशा का सेवन करेंगे तो छोटे-छोटे बच्चे पर क्या असर पड़ेगा. इसलिए बड़े को चाहिए कि वे बच्चों को देखें तो तंबाकू व शराब के सेवन करने से परहेज करें. यदि वे किसी बच्चे को गलत लत करते देखे तो उसे सही रास्ते की ओर जाने के लिए प्रेरित करें. नशे से समाज पर पड़ता है बुरा असर जिसके कारण लोग अपने आप पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और व्यक्तियों से र्दुव्‍यवहार करने को उतारू हो जाते हैं. यही कारण है कि हमारे समाज में बच्चों के साथ र्दुव्‍यवहार, बलात्कार, घरेलू हिंसा, महिलाओं को प्रताड़ना आम बात हो गयी है.

                   LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post