राजगीर में पुलिसवालों से बोले नितीश- जब आप लोग फ़ैल होते हैं तो बदनाम सरकार ही होती है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि पुलिस का काम अपराधी को पकड़ना है लेकिन जब पुलिसवाले फेल होते हैं तो बदनाम सरकार होती है। सीएम ने कहा कि लोगों का भरोसा बनाये रखना आप लोगों की जिम्मेवारी है। इसलिए ऐसा काम कीजिये कि किसी भी अपराधी को ये न लगे कि हम बच जाएंगे। सीएम सोमवार को नालंदा के राजगीर में बिहार पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन करने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि काम ऐसा कीजिये कि किसी भी अपराधी को ये न लगे कि हम बच जाएंगे। पुलिस की भूमिका वही होनी चाहिए जो सम्मत हो। ना तो किसी को फंसाना चाहिए ना बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम लोगों के जिम्मे जो काम है वो हम लोग कर रहे हैं लेकिन कम से कम आप बिहार के लोगों की चिंता कीजिये। कानून का राज हर हाल में बहाल रहे इसको सदैव फ़ोकस में रखिये। सीएम ने कहा कि जब हम लोगों को जिम्मेवारी मिली थी तब अपराधियों के पास AK-47 हुआ करता था और पुलिस के पास 3.3 का रायफल लेकिन स्थितियां और परिस्थिति दोनों बदल गई हैं।

               LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post