परीक्षा केंद्रों पर लगा जाएगा जैमर, जूते पहनकर नहीं जा सकेंगे परीक्षार्थी

किशनगंज। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। 8, 9 व 10 दिसंबर तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए शुक्रवार को रचना भवन में सभी केंद्राधीक्षकों को प्रशिक्षण दी गई। नोडल पदाधिकारी सह एडीएम रामजी साह, जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह, वरीय उप समाहर्ता मंजूर आलम व ओएसडी राहुल बर्मन के द्वारा प्रशिक्षण के द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षार्थियों को जूते मौजे पहन कर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं इसके अलावा परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा कलम भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। परीक्षार्थियों को कलम व उत्तर पुस्तिका केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा। जो परीक्षा बाद वापस जमा करा लिया जाएगा। प्रशिक्षण में सभी केंद्राधीक्षक व विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
               
            LOCAL NEWS GROUP

Post a Comment

Previous Post Next Post