आतंकी जाकिर मूसा और उसके साथियों के किसी बड़े वारदात की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट पर अमृतसर के एक गांव में धमाका हुआ है. धमाके में 3 की मौत हो गई है. वहीं पुलिस एफआईआर के मुताबिक 22 लोग घायल हुए हैं. इनमें से कई की हालत गंभीर है. जबकि मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी. एनआईए की टीम रविवार रात तक घटनास्थल पर पहुंचेगी. इससे पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम आतंकियों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे. जबकि पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि हम इसे आतंकी हमला मान रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम इस हमले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं. Three dead & twenty injured in the blast. We are counting it as a terror act. We will find out other details in the further investigation: Punjab DGP Suresh Arora on the blast in Amritsar district. #Punjab pic.twitter.com/ItYksYFibE — ANI (@ANI) November 18, 2018 इस बीच पंजाब पुलिस ने दो और संदिग्धों को एक पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है. इनको बठिंडा के संगत मंडी कस्बे से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच किसी और हमले की आशंका के एंगल से भी की जा रही है. इस धमाके के बाद देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है. बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां इन आतंकियों के दिल्ली की ओर बढ़ने की आशंका जता चुकी थी. कई घायलों को इलाज के लिए अमृतसर भेज दिया गया है. चश्मदीदों के अनुसार बाइक सवार दो लड़कों ने अमृतसर के राजासांसी गांव में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड फेंका. युवकों ने सत्संग के दौरान ग्रेनेड फेंका. जिस समय ग्रेनेड फेंका गया उस समय वहां करीब 250 लोग मौजूद थे. राजासांसी गांव सीमा से सटा गांव है. धमाके के बाद राजधानी दिल्ली और नोएडा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Tags:
India