बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के सीधी के चुरहट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अचानक रुक गए और पीछे घूम गए. इसके बाद अपने एक सहयोगी से खुसफुसाते हुए गुजराती भाषण में कुछ कहा. इस घटना के बाद सभी की निगाहें अमित शाह की तरफ ठहर गईं. दरअसल, अमित शाह ने अपना भाषण शुरू किया और चुरहट विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शारदेन्दु तिवारी का नाम लिया और रुक गए. वो भाषण की कॉपी में बाकी विधानसभाओं और उम्मीदवारों के नाम खोजने लगे, लेकिन उनको भाषण की कॉपी में चुरहट के अलावा किसी दूसरेे विधानसभा और उम्मीदवार का नाम नहीं मिला. अमित शाह ने जनता से कहा, 'आप सभी शारदेन्दु तिवारी का स्वागत करें. मैं उनको जिताने के लिए यहां आया हूं.' इतना बोलने के बाद अमित शाह पोडियम में रखे भाषण की कॉपी को हैरान होकर देखने लगे. इसके बाद पीछे पलटे. फिर उन्होंने भाषण की कॉपी को दिखाते हुए अपने सहयोगी से गुजराती में पूछते हैं कि चुरहट के अलावा और अन्य विधानसभा क्षेत्र के नाम गायब हैं.....आपने कुछ लिखा नहीं है? इसके बाद उनके सहयोगी भाषण की कॉपी की ओर इशारा करते हैं. इस पर अमित शाह पूछते हैं कि बाकी विधानसभाओं के नाम कहां हैं? फिर शाह ने उनसे कहा कि वो जाएं और बाकी विधानसभा के नामों की सूची लेकर आएं. इसके बाद वो जाते हैं और एक दूसरा पन्ना लेकर आते हैं और अमित शाह को देते हैं. इस दौरान सभी लोग अमित शाह की ओर देखने लगते हैं. हालांकि अमित शाह फौरन अपना भाषण शुरू कर देते हैं. कांग्रेस पर शाह का वार, कहा- कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बता दें कि रविवार को अमित शाह चुरहट में चुनावी रैली करने पहुंचे थे. वहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया आरोप।
Tags:
Election