नीतीश ने CM हाउस में लगवाया CCTV, तेजस्वी का आरोप- मेरे घर की जासूसी करा रहे।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि मुख्यमंत्री आवास में लगे ऊंचे सीसीटीवी कैमरे के जरिए उनके सरकारी आवास 5, देशरत्न मार्ग पर नजर रखी जा रही है. तेजस्वी ने कहा कि सरकार उनकी जासूसी करा रही है. इस पूरे मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कई ट्वीट किए और एक तस्वीर भी साझा की. इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि उनके सरकारी आवास से लगे मुख्यमंत्री आवास के दीवार के ऊपर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जो मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा के लिए लगाया गया है. तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि इतनी ऊंचाई पर सीसीटीवी कैमरे लगाना केवल उनके सरकारी आवास पर नजर रखना है.

Post a Comment

Previous Post Next Post