किशनगंज। बहादुरगंज पुलिस ने शनिवार को दहेज हत्या के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात छापेमारी कर दोनों आरोपित को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। थाना कांड संख्या 118/18 के आरोपित खाड़ी बस्ती बनागामा निवासी पिता हाकिम व पुत्र शमीम को गिरफ्तार की। इसके बाद शनिवार को बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपित पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया।