किशनगंज : स्वच्छ भारत आंदोलन की मुहिम स्वच्छता से संबंधित एक बहुत बड़ा कदम है। अभियान को विश्व स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने व आम जनता को इसके प्रति जागरूक करने के लिए अब स्कूलों के छोटे-छोटे छात्र-छात्राएं भी अभियान को गति दे रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बालाजी विद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रस्ट के बच्चों ने पूरी लगन व निष्ठा के साथ शुक्रवार सुबह सात बजे से विद्यालय के शिक्षकों के नेतृत्व में परिसर की सफाई अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने अपने घर के आस-पास भी साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बालाजी के सचिव मिक्की साहा, सौरभ कुमार, परमानंद यादव, सुमित कुमार व स्कूल के सभी बच्चे अभियान में शामिल हुए।
Tags:
Kishanganj