भारत के सभी नागरिकों के लिए इस समय पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें सबसे बड़ी परेशानी है आपको बता दें पिछले 2 माह से देश मे लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे है. जिसके सन्दर्भ में भारत के वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है कि पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है वही देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली ऐसे बयान देने की जगह देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए.
आपको बता दें अक्टूबर महीने की शुरुआत में नरेंद्र मोदी की सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2.5 रुपए की कटौती करी थी जिसके बाद कई बीजेपी शासित राज्यों में 5 रुपए तक पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो गए थे लेकिन महज 12 दिन के भीतर ही यह राहत बेअसर होती नज़र आ रही है।
Tags:
Business