आरपीएफ एएसआइ को सीबीआइ टीम ने दबोचा :-

किशनगंज। ट्रक छोड़ने के नाम पर रुपये वसूलने के आरोप में कोलकाता की सीबीआइ टीम ने शुक्रवार को आरपीएफ के एक एएसआइ को गिरफ्तार की। आरोपित जोगेन राभा जिले से सटे बंगाल के बागडोगरा स्टेशन पर तैनात था।

जानकारी के अनुसार विगत दिनों एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसे बागडोगरा आरपीएफ ने अपने कब्जे में लिया था। इसके बाद ट्रक मालिक की अर्जी पर सिलीगुड़ी न्यायालय से जब्त ट्रक को छोड़ने का निर्देश दिया था। लेकिन जोगेन राभा ने ट्रक को कब्•ो में ही रखा। यहां तक कि वाहन के काग•ात भी अपने पास ही रख लिया। पीड़ित ट्रक मालिक द्वारा बारबार मिन्नत करने के बाद भी जब एएसआइ ने ट्रक छोड़ने से साफ इंकार कर दिया और रिश्वत की मांग करने लगा तो पीड़ित ने सीबीआइ अधिकारियों के समक्ष मामले की शिकायत किया। पीड़ित की शिकायत के बाद शुक्रवार को कोलकाता से सीबीआइ की टीम ने सबूतों के साथ एएसआइ जोगेन राभा को गिरफ्तार की। तलाशी के दौरान सीबीआइ अधिकारियों ने पांच ह•ार रुपये घूस की रकम भी बरामद की। घटना के बाद सीबीआइ टीम मामले में शामिल एक अन्य कांस्टेबल की तलाश कर रही है। जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। शनिवार को गिरफ्तार जोगेन राभा को सीबीआइ कोर्ट में पेश कर आरोपित को 13 दिनों की रिमांड पर ले लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post