दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में शादी रचने के बाद दुल्हन दीपिका विदा होकर अपने पिया रणवीर के घर मुंबई पहुँच गई। रविवार को मुंबई लौटकर दोनों ने अपने प्रशंसको के प्यार और स्नेह के लिए उन्हें शुक्रिया कहा। हवाई अड्डे और रणवीर के घर पर ली गई तस्वीरे, वीडियो वायरल हो रहा है।
14-15 नवम्बर को इटली में कोकणी और संधी-रीति रिवाजों से शादी करने के बाद मुंबई लौटे दीपिका और रणवीर अलग अंदाज में देखे। मांग में गहरे लाल रंग का सिंदूर भरे, क्रीम कलर की चूड़ीदार कमीज और बनारसी दुपट्टे में दीपिका, चूड़ीदार के साथ कुर्ता और लाल रंग की जैकेट पहने रणवीर नजर आये। इसके बाद दोनों के बेंगलूर जाने की खबर है।
Tags:
Bollywood