चिल्हनियाँ पंचायत हुआ खुले में शौच मुक्त घोसित:-

टेढ़ागाछ:- स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छ अभियान के अंतर्गत प्रखंड के चिल्हनिया पंचायत भवन परिसर में आयोजित समारोह में पंचायत के सभी वार्डों को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया. कार्यक्रम का बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, प्रमुख मिसबाबुल मुखिया कल्पना देवी ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया. इस अवसर पर बीडीओ ने  ग्रामीणों से कहा कि पूरे प्रखंड को शौचमुक्त बनाना पहली प्राथमिकता है.उन्होंने ग्रामीणों से सड़क किनारे या खुले में शौच नहीं करने की अपील की.उन्होंने कहा कि इससे बीमारी फैलती है।इसलिए सरकार ने हर  घर में शौचालय बनाने की योजना शुरू की है. उन्होंने कहा कि चिल्हनिया पंचायत  को आज खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया है. इस पंचायत में लोगों  के घर शौचालय बन गया है. बाकी बचे घरों में शीघ्र ही शौचालय निर्माण कार्य तेजी से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सभी पंचायतोंं के एक-एक गांव को  खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जायेगा.चिल्हनिया प्रखंड का सांतवा पंचायत है जिसे खुले में शौच मुक्त किया गया! आयोजित कार्यक्रम लोगों के बीच अपनी बातों को रखते हुए मुखिया कल्पना देवी ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि हमारा पंचायत खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया है। इसके लिए पूरी पंचायत के लोगों को धन्यवाद किया है ,और साथ साथ  स्वच्छता मिशन के कर्मी को भी बधाई दिया!उन्होंने कहा कि  सबो की मेहनत के कारण आज चिल्हनिया पंचायत शौच मुक्त घोषित किया गया इस मौके पर प्रखंड विकाश पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित, प्रखंड प्रमुख मिसबाबुल ,जिला ,पंचायत सेवक शहजाद हुसैन,मुखिया कल्पना देवी, डाकपोखर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गौतम गिरी सरपंच दीप लाल माझी स्वक्षता जिला समन्वयक भूषण मास्टर ट्रेनर अनिल कुमार समिति सदस्य प्रवेज आलम प्रतिनिधि विजय साह,उप मुखिया आनंन्द ठाकुर, इंदिरा आवास सहायक कासिफ रजा,किसान सलाहकार मनमोहन सिंह,विकाशमित्र विनोंद ऋषिदेव, सेविका सहायिका एवं जीविका दीदियों  सहित वार्ड सदस्य एव सैकड़ो व बुद्धिजीवी ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post