जिले में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर सख्त दिखे एसपी कुमार आशीष:-

किशनगंज : जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में एसपी कुमार आशीष सख्त दिखे। जिले में बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों को जम कर क्लास लगाई। वहीं छठ पर्व को लेकर अभी से मुस्तैद रहने और संदिग्धों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में दूर-दराज के इलाकों से लोग अपने घर वापस लौटते हैं। ऐसी स्थिति में ट्रेनों और बसों के साथ असामाजिक तत्वों की नजर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगी रहती है। मौके का फायदा उठाकर आतंकी साजिश को भी अंजाम दिया जा सकता है। इसके लिए हमें सजग रहने की जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post